भैरुदा में बेखोफ चोरो का आतंक।।
संपादक रियाज़ खान
भैरुदा में बेखोफ चोरों का आतंक।।
आए दिन हो रही चोरियों से व्यापारी ओर आम लोगो मे डर का माहौल
पुलिस की कार्य प्रणाली और रात्रि गस्त पर उठे सबाल।
भैरुदा।। इस समय भैरुदा थाना क्षेत्र में चोरो ने अपना आतंक मचा रखा है आए दिन हो रही चोरियों से शहर में डर का माहौल है वही पुलिस की बात की जाए तो रात में पुलिस की सक्रियता पर भी सबाल उठने लगे है क्यो आए दिन शहर में मेन रोड की दुकानों पर ही चोर हाथ साफ कर जाते है और पुलिस सिर्फ गस्त करते ही रह जाती है अधिकांश जगह लगे सीसीटीवी कैमरो में सारी घटना केद होने के बाद भी पुलिस चोरो को पकड़ने में ना काम साबित हो रही है।
शहर में हर चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे फिर भी पुलिस के हाथ खाली के खाली
पिछले कुछ दिनों का रिकार्ड देखा जाए तो भैरुदा थाना में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही नजर आ रहा है अधिकांश मामलो में पुलिस के हाथ खाली के खाली नज़र आ रहे है।
अब देखना होगा की वरिष्ट पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस की सक्रियता में क्या सुधार नजर आता है।