Latest News

News

धरने पर बैठे शंकराचार्य बोले-क्या हम उनके टुकड़ों पर जी रहे हैं ?

UP 24 जनवरी :  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 6 दिन से प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे हैं। वो कहते हैं- मुस्लिमों में जो धर्मगुरु होता है, वही खलीफा (राष्ट्र का अध्यक्ष) होता है। हिंदू धर्म में खलीफा परंपरा को लाया जा रहा है।

सनातन में कालनेमि वाले बयान पर शंकराचार्य ने कहा- चोला तो साधु का है और गोहत्या हो रही है। अब आप बताइए कि कालनेमि कौन है?

केशव प्रसाद मौर्य के विवाद को विराम देने के निवेदन पर वह कहते हैं- ये BJP की प्रारंभिक भावना को प्रदर्शित करने वाला बयान है, मगर आज वाली BJP लोगों को स्वीकार नहीं।

गंगा स्नान पर वह कहते हैं- आदर से स्नान की परंपरा है, निरादर से स्नान की परंपरा नहीं है। रामभद्राचार्य ने कहा- एडमिनिस्ट्रेशन ने नोटिस देकर सही किया, इस पर शंकराचार्य ने कहा- उनकी बात मत करिए, वो दोस्ती निभा रहे हैं

BJ-2589 2026-01-24 15:28:42 none
  • धरने पर बैठे शंकराचार्य बोले-क्या हम उनके टुकड़ों पर जी रहे हैं ?

Related Post