News

बड़ी खबर :एयरपोर्ट पर कंगना रनौत से बदसलूकी, महिला सिक्योरिटी गार्ड ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़

चंडीगढ़ : हाल ही में हिमाचल प्रदेश कीमंडी  से सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सी.आई.एस.एफ. महिला कर्मी द्वारा थप्पड़ जड़ दिया गया है। उन्हें सी.आई.एस.एफ. की महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मारा है। दरअसल कंगना जब दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने जा रही रही थी तो गेट पर उनकी सुरक्षा कर्मी से बहस हो गई तथा इस दौरान महिला सुरक्षा कर्मी ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया। जिस महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मारा है, उसका नाम कुलविंद्र कौर बताया जा रहा है। 

BJ-2589 2024-06-06 20:04:16 चंडीगढ़
  • बड़ी खबर :एयरपोर्ट पर कंगना रनौत से बदसलूकी, महिला सिक्योरिटी गार्ड ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़

Related Post